देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में देहरादून जिले में अतिक्रमण हटाने के संबंध में सभी संबंधित उप जिलाधिकारी, नगर निगम, वन विभाग एवं एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली . बैठक में अतिक्रमण पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये.

जिला कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला कलेक्टर सोनिका ने संबंधित उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त देहरादून, वन विभाग एवं एमडीडीए अधिकारियों को अतिक्रमण पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि उर्मिला थापा बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य के उच्च न्यायालय के सुनियोजित मामले में पारित आदेश के संबंध में आज जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अनुमंडलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक वीसी के माध्यम से ली. जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अतिक्रमण के सन्दर्भ में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पहचान कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.

बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएफओ निशी मणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर कुसुम चैहान, संयुक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार कलेक्ट्रेट में तथा अन्य उप जिलाधिकारी जुड़े रहे.