धनौल्टी उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान के द्वारा टिहरी जनपद के विकास खंड जौनपुर के अंतर्गत वन विश्राम गृह केम्पटी क्षेत्र के 17 आंदोलनकारियों को फूल मालाओं के साथ पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य का गठन बहुत लंबे संघर्ष और बलिदानों के फल स्वरूप हुआ था जिसमें अनेक आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य के गठन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था इसी के चलते लंबे समय से चली आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समय-समय पर मांगी उठती रही थी .

जिस को लेकर भाजपा नेता राजेश नौटियाल के लंबे संघर्ष के बाद धनौल्टी व नैनबाग तहसील के 17 लोग उत्तराखंड आंदोलनकारी चयनित हुए थे। इन सभी आंदोलनकारियों में जगत सिंह ग्राम गांव खेत , सूरत सिंह पवार धारगांव , किशन सिंह पवार , राजेंद्र पवार , प्रेम सिंह पवार, रतन सिंह, सिया केंपटी , राजेश नौटियाल, रमेश सिंह, रैपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, साहब सिंह गांव बग्लो की काण्डी , भवान सिंह , मोहन सिंह लगवाल गांव , सुमेर सिंह पवार गांव कसोन आदि शामिल थे.

एक कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल केम्पटी की ओर से सभी चयनित राज्य आंदोलनकारियों को शाल भेट व मिष्ठान का भी वितरण किया गया. सरकार द्वारा केम्पटी क्षेत्र के सभी आंदोलनकारियों को चयनित करने पर सभी राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का सुंदर संचालक पूर्व प्रधान महिपाल सजवाण द्वारा किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल समिति केम्पटी के अध्यक्ष सूरत सिंह पवार , जिला पंचायत सदस्य कविता रोछेला , प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, संदीप खन्ना, सबर सिंह राणा , सुशील नौटियाल, पवन नौटियाल आदि अनेक लोग थे.