धनोल्टी, PAHAAD NEWS TEAM

धनोल्टी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक का जौनपुर क्षेत्र के कांडी सड़ब बेल परोगी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को चुनाव में विजयी बनाने के लिए धन्यवाद दिया.प्रीतम पवार जौनपुर क्षेत्र के कांडी सड़ब बेल परोगी में जितने के बाद पहली बार पहुंचे और जनता को धन्यवाद दिया की उन्होंने उनको भरी मतों से विधायक बनवाया और अब बारी उनकी है में अपने वादों के अनुसार क्षेत्र के विकास के लिए काम करता रहूंगा।

धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार चुनाव जीतकर पहली बार जौनपुर क्षेत्र के कांडी सड़ब बेल परोगी पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने ढोल-नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की लंबित समस्याओं को पूरा करने और जौनपुर क्षेत्र की अधूरी सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने से हर वर्ग को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इस मौके पर भाजपा नेता राजेश नौटियाल, बिरेंद्र सिंह राणा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नैनबाग राजेश सजवान , विक्रम सिंह सजवान,आशुतोष कोठरी, रामचंद्र सिंह रावत प्रधान कांडी , जयपाल राणा, महिपाल सिंह सजवान ओर अथाजुला के लोग मौजूद रहे।