डोईवाला : दिल्ली से देहरादून आ रही एक निजी बस डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में फनवैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई . बताया जा रहा है कि हादसे में बस में 15 यात्री सवार थे और चार यात्री घायल हो गए। यात्रियों में दो की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है ।

डोईवाला : दिल्ली से देहरादून आ रही एक निजी बस डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी, चार यात्री घायल
डोईवाला : दिल्ली से देहरादून आ रही एक निजी बस डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी, चार यात्री घायल

लालतप्पड़ चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने कहा कि बस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने फौरन बस में फंसे यात्रियों को बचाया और 108 की मदद से घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा. घायलों में टिहरी गढ़वाल निवासी सारिका नेगी (22), देहरादून निवासी मनीषा रावत (23), राजस्थान निवासी अभिजीत (22) को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, देहरादून के राजपुर रोड निवासी शिखा को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस लालतप्पड़ के फनवैली के पास पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई। बीते दिन बस 25 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी और कुछ यात्री बीच में ही उतर गए। बस पलटी तो उसमें चालक और परिचालक के अलावा 15 यात्री सवार थे।