टिहरी : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने भारत सरकार के श्रीनगर जलविद्युत परियोजना पावर हाउस के पास एक गाँव नौर किलकिलेश्वर चौरास के कीर्तिनगर में आपदा प्रबंधन में क्षमता निर्माण के उद्देश्य से जिला स्तरीय मॉक अभ्यास की योजना के तहत बाढ़ आपदा आधारित मॉक अभ्यास का आयोजन किया। जिसमें 15 NDRF गदरपुर ऊधमसिंह नगर के सहयोग से राजस्व प्रशासन तहसील कीर्तिनगर एवं स्वास्थ्य विभाग विकास विभाग, एस.डी.आर.एफ. श्रीनगर, शिक्षा विभाग, जी.वी.के. कम्पनी आदि ने भाग लिया।

उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि स्थानीय लोगों, पी0आर0डी0 स्वयंसेवी होमगार्ड जवानों, तहसील कीर्तिनगर एवं देवप्रयाग राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं एन0सी0सी0 कैडेट रा०इ०का० डांगचौरा को बाढ़ के दौरान आपदा की सम्भावना से अवगत कराया गया। कठिनाइयों और जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ ने अभ्यास के माध्यम से राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

जिसमें कवायद के दौरान बाढ़ सीमा में फंसे व डूब रहे तीन व्यक्तियों को बचाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की प्रक्रिया के तहत रोकथाम एवं शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया एवं रिकवरी से संबंधित तैयारी के कदम उठाए गए. स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की।

इस मौके पर डिप्टी कमाडेण्ट एन.डी.आर.एफ. रवि बधानी, राज तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार कीर्तिनगर मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, एन.सी.सी. अधिकारी डांगचौरा विनोद मंमगाई आदि ने भाग लिया।

उत्तराखंड: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंदों को पहुंचाया जाएगा अस्पताल, राज्य में जल्द शुरू होगी सेवा