खबर उत्तराखंड से हैं जहां गढ़वाल रेंज पुलिस जल्द ही डायवर्जन प्लान के लिए एसओपी बनाने जा रही है। मॉनसून सीजन में सड़क बाधित होने की सूचना समय से रेंज के जिलो को मिल सके इसके लिए एक एसओपी बनेगी। एसओपी के तहत एक जिला दूसरे जिले से सूचनाओ के आदान प्रदान के लिए अलर्ट मोड पर रहेगा और कनेक्टेड रहेगा, जिसका एक बड़ा लाभ यह होगा कि जहाँ पर भी आगामी मॉनसून में भारी बारिश के चलते सड़क बाधित होंगी, उसकी सूचना लोगों को मिल सकेगी और लोग अन्य मार्गों से यात्रा कर सकेंगे। बताते चलें कि 7 जिलों में रुट डायवर्जन प्लान के लिए एसओपी बनेगी ।
डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने बताया कि सभी डिस्ट्रिक्ट को मानसून सीजन में आने वाली परेशानियों को देखते हुए आपस में कॉर्डिनेट करके एक एसओपी तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि कहीं पर भी मार्ग बाधित होते हैं तो इसकी सूचना आपस में जुड़े जिलों को भी हो और डायवर्जन प्लान समय से लागू किया जा सके। डीआईजी नीरू ने बताया कि इससे यात्रियों को आगे मार्ग बाधित होने की सूचना समय से मिल सकेगी।