रुद्रपुर : Pahaadnews Team :

पूर्व सीएम हरीश रावत हमेशा ही सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते है। रुद्रपुर में ट्रैक्टर रैली संपन्न होने के बाद वे अचानक डीडी चौक स्थित एक दुकान पहुंचे और समोसे खाने की बात कही और वह पर समोसे तलने लगे ये सब देखकर उसके साथ के लोग हैरान हो गए।
उनका ये अंदाज़ काफी चर्चा में रहा इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से तले समोसे कार्यकर्ताओं को खिलाए और खुद भी खाए।

मौका था किसान आंदोलन के समर्थन में किसान कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए किसानों और जनता के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई। कहा की इस कानून को वापिस ले।

ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव खुद ही ट्रैक्टर चला रहे थे। यादव के एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और दूसरी तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत बैठे थे। इसके अलावा वाहन पर जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल, सुशील राठी और पूर्व विधायक नारायण पाल भी सवार थे। यादव ने रैली स्थल से लेकर समापन स्थल तक ट्रैक्टर चलाया।

प्रदेश प्रभारी यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 44 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांगें मानने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया हमें यही पर नही रुकना है इस विरोध को आगे बढ़ाना है जब तक केंद्र सरकार अपने ये कानून वापिस न ले।