श्रदांजलि स्थल : गीता उनियाल की आत्मा की शांति के लिए 22-02-2024, समय 4:00 बजे मीनाक्षी वेडिंग पॉइंट रिश्पना पुल देहरादून

देहरादून :

इस समय उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी सदमे में है क्योकि उत्तराखंड की महशूर अभिनेत्री गीता उनियाल का दो दिन पहले देहांत हो गया था वो काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी, जब वो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जीवन की जंग लड़ रही थी तो उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उनकी सहायता के लिए आगे आये ओर उन्होंने उनके इलाज़ के लिए भरसक प्रयास किये परन्तु विधाता को कुछ ओर ही मंज़ूर था।
इसी बात को लेकर उत्तरखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनका ध्यानवाद ज्ञापित किया ओर कहा की आपने अपनी ओर से भरसक प्रयास किये।

आज गीता उनियाल की याद में एक श्रदांजलि सभी का आयोजन भी किया जा रहा है।

श्रदांजलि स्थल : गीता उनियाल की आत्मा की शांति के लिए समय 4:00 बजे मीनाक्षी वेडिंग पॉइंट रिश्पना पुल देहरादून

राजेंद्र सिंह रावत संयोजक सांस्कृतिक ( प्रकोष्ट ) बताते है की गीता एक बेहतरीन कलाकार थी उन्होंने कई फिल्म और नाटकों में अभिनय किया था। खासतोर पर वीर भड़ माधो सिंह में उनका उदीना का किरदार हमेशा के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी ने गीता को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया जिसके लिए आपने उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिसके लिए उत्तराखंड के सभी कलाकार, फिल्म मेकर, नाट्य कर्मी आपका हृदय से
आभार व्यक्त करते हैं।

गीता उनियाल की आत्मा की शांति के लिए समय 4:00 बजे मीनाक्षी वेडिंग पॉइंट रिश्पना पुल देहरादून

उत्तराखंड की संस्कृति को दी नई पहचान
गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

कैंसर से थीं पीड़ित
गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

पांच हफ्ते पहले की थी आखिरी पोस्ट
गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

सीएम धामी ने जताया शोक
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।