मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर सभागार में हरतालिका तीज उत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर (मसूरी में तीज) नेपाली समुदाय और स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज कार्यक्रम (मसूरी हरतालिका तीज) में नेपाली गायिका सोनाली राई और मनीषा आले ने नेपाली गानों से समा बांधा। नेपाली गानों पर महिलाओं और लड़कियों ने जमकर डांस किया।

तीज व्रत में महिलाएं अखंड उपवास पर रहती हैं। दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी अपने अपने घरों में जाकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। यह पूजा पति की दीर्घायु की कामना के लिए की जाती है।इसमें बड़ी संख्या में नेपाली समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान में पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य कर नेपाली संस्कृति की झलक पेश की।

