कोरोना काल मे मरीजों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को लेकर सरकार का विपक्ष के साथ साथ जनता को भी जवाब देना मुश्किल हो रहा था। जिसके चलते अब सरकार द्वारा लगातार सभी जगह अस्पतालों में आई.सी.यू ,ऑक्सीजन, ओर जनरल बेड लगवाए जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में गढ़ी कैंट के छावनी परिषद में लगभग 100 बेड से ऊपर वाले अस्पताल का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण किया। आपको बता दें कि अस्पताल में 100 ऑक्सिजन बेड, 10 आईसीयू बेड और 8 वेंटिलेटर बेड की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर तीरथ रावत ने अस्पताल के डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से लोगो को बेहतर इलाज के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं हेतु लोकार्पण

