हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 68 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें 48 सामान्य, 17 एससी और 3 एसटी सीटें हैं। एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा. नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव होंगे। बहुमत का आंकड़ा 35 है। 2017 के चुनाव परिणामों में, भाजपा ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटें जीती थीं।

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता घर से ही मतदान कर सकते हैं।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. आयोग के मुताबिक इस बार कुछ मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी महिला कार्यकर्ता होंगी. इस कदम से आयोग महिला सशक्तिकरण का संदेश देना चाहता है.

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को किया.