मसूरी : सोमवार की शाम को लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा हो गया था . तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर पलट गई। इस दौरान स्कूटी और स्कूल वैन बस की चपेट में आ गई थी । गनीमत रही कि स्कूटी और वैन में कोई सवार नहीं था। इस सड़क हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया जिसे खोलने में पुलिस के पसीने छूट गए थे .

मसूरी पुलिस ने बताया कि देर शाम निजी बस यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही थी कि अचानक मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड पर बस का ब्रेक फेल हो गया. चालक ने चालाकी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टक्कर मार दी। इस दौरान बस की चपेट में स्कूटी और स्कूल वैन भी आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों राहुल और अमित ने बताया कि उसने अपनी स्कूटी सड़क के किनारे बस स्टैंड पर खड़ी की थी और पास में ही खड़ी थी, तभी अचानक बस तेज रफ्तार से आ गई और स्कूटी और वैन से टकराकर पहाड़ से जा टकराई. जिसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया।