नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित किया . इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘देश और दुनिया में फैले बीजेपी के हर सदस्य को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं. कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर मजबूत कर रही है. आज नवरात्रि की पांचवी तिथि भी है, इस दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं. हम सभी ने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल आसन पर विराजमान हैं और दोनों हाथों में कमल का फूल धारण करती हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है. सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि सरकारी मशीनरी का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। खासकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीए मोदी ने कहा कि देश के संकल्प के साथ रहना होगा. उन्होंने आगे कहा, ‘तीन दशकों के बाद राज्यसभा में एक पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 पर पहुंच गई है। वैश्विक दृष्टिकोण से या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भाजपा की जिम्मेदारी को देखें, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी लगातार बढ़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी एक मात्र दल है जिसने परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठाई और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया। परिवारभक्ति में लिप्त लोगों के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक चुनौती के रूप में खड़ा है। pic.twitter.com/GHfJmLZh6i
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 6, 2022
इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता, स्थानीय वैश्विक, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों से हमारी पार्टी विचार के बीज के रूप में स्थापित हुई। इसलिए यह अमृत काल प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में कहा, आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है. यह हम सभी के लिए बहुत खुशी का मौका है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए शक्ति और ताकत प्रदान करें। ताकि हम समाज में जो बदलाव ला रहे हैं, देश को ताकत की ओर ले जा रहे हैं, उसमें हमें ताकत मिले और हम उसे ठीक से पूरा कर सकें।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक पार्टी 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक देशभर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे. . सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बीआर अंबेडकर जयंती मनाने के अभियान के दौरान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

