इन दिनों उत्तराखंड में प्रकृति का रौद्र रूप नजर आ रहा है। प्रकृति एकाएक खौफनाक रूप अख्तियार कर चुकी है। उत्तराखंड में कही बादल फट रहे हैं तो कही बिजली गिर रही है। इसके साथ ही भूस्खलन के मामले भी प्रकाश में आ रहे हैं। जिससे पहाड़ पर रहने वाले लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ंवहीं रविवार को देर शाम उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद 3 लोगां की मौत हुई है। जबकि अभी भी 4 लोग लापता हैं। वहीं इस घटना के बाद प्रदेश के मुखिया ने भी सभी पीड़ित लोगां के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही प्रशासन को हर संभव मदद जल्द से जल्द पहुंचाने का निर्देश भी दिया है।

देहरादून में हालात का जायजा लेने पहुंचे गणेश जोशी
वहीं बीते दिन घटित इस घटना के बाद आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में औद्यौगिक विकास मंत्री गणेश जोशी पहुंचे हैं। बता दें कि राजधानी दून में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिससे लोगों में काफी डर व्यापत है। वहीं देहरादून के बद्री वीर कॉलोनी में पुश्ता गिरने से आवागमन तक बाधित हो गया। जिसके बाद आज मौके पर पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही मंत्री जी ने अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री ने कही ये बात
निरीक्षण को पहुंचे गणेश जोशी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पुश्ते का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री जी ने कहा कि सिंचाई विभाग ने पुश्ता बनाने का काम किया था। मगर अत्यधिक बारिश होने से पुश्ता टूट गया है। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। वहीं मंत्री जी का कहना है कि इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बताते चलें कि कि बीती रात देहरादून के कई इलाकों में भारी बारिश हुई जिसकी वजह से कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अधिक बारिश की वजह से ही ये पुश्ता भी टूट गया है। जिसका आज औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण कर जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।