उत्तरकाशी : खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा मंगलवार को बड़कोट में लाइसेंस पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सभी व्यापारियों एवं होटलों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और खाद्य सुरक्षा नियमों की गहन जानकारी प्राप्त की. व्यवसायिक लाइसेंस प्रस्तुत करना आवश्यक है, यदि किसी व्यक्ति को लाइसेंस नहीं मिलता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खाद्य सुरक्षा मेले में 50 व्यापारियों को नए लाइसेंस दिए गए और 25 व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया।

पंजीयन केंद्र में मंगलवार को बड़कोट व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें अध्यक्ष व्यापार मंडल बड़कोट राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, त्रेपन असवाल ,मोहित थपलियाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे उत्तराखंड के अस्पताल : डॉ. धन सिंह रावत