देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जौनपुर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार ने दर्जनों क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों, ग्राम प्रधानों और सैकड़ों समाजसेवियों के साथ विधिवत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
देहरादून में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भाजपा नेता राजेश नौटियाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित उपस्थित नेताओं ने सीता पंवार और उनके साथ पार्टी में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवागत सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
जौनपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। इस अवसर पर सभी नवागत सदस्यों के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, कनिष्ठ प्रमुख मंजू पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती सकलानी, दीक्षा नेगी, पुराण सिंह, जसवंत पुंडीर, सुमित्रा देवी, संगीता वर्मा एवं लक्ष्मी नौटियाल, ग्राम प्रधान रश्मि सकलानी, मोनिका पंवार, मनीषा चौहान, श्वेता राणा, गीता राणा, सरिता राणा, पूनम नौटियाल एवं कुसुम रावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।



