जौनपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर मसूरी के निकट जौनपुर विकासखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल बंगसील देवलसारी स्थित कोनेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में भोलेनाथ का शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा स्थापित की गयी. इस अवसर पर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इससे पूर्व मंदिर के पुजारी विजय गौड़, आचार्य अनील कोठारी, बालकृष्ण कोठारी, मधुसूदन गौड़ ने वैदिक शास्त्रों की पूजा अर्चना कर शिवलिंग व नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।

प्रतिमा स्थापना के बाद दानदाता रिटायर्ड डा. विरेंद्र नौटियाल, श्रीमती वीणा नौटियाल, बिमल, नवीन व आशीष नौटियाल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके परिवार को इस प्रकार बंगसील देवल सारी के प्राचीन मंदिर में मूर्ति स्थापना का मौका मिलेगा। उन्होंने महादेव की इस पावन भूमि पर पहुंचे श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।