क्यारकुली भटटा : ग्राम पंचायत क्यारकुली भटटा, आइटीबीपी, युवा मंगल दल , प्राथमिक विद्यालय व ग्रामीणों के सहयोग से झील के रास्ते भट्टा गांव से बांसागाड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ITBP, स्कूलों के छात्रों और ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया। रैली में भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से मार्च की शुरुआत हुई। जिससे ग्रामीणों और छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।

इस मौके पर समाजसेवी राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पूरी पंचायत में हर घर में तिरंगा फहराया गया है. इस अवसर पर युवा मंगल दल अध्यक्ष सचिन, मीना कोटाल, रूक्मणी, जिला पंचायत सदस्य कांति थापली, राजेश रावत, सिद्धार्थ सचिन, मीना कोटाल, रूक्मणी, जिला पंचायत सदस्य कांति थापली, राजेश रावत, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में आईटीबीपी के जवान व ग्रामीण मौजूद थे.