एक सितंबर से पिथौरागढ़ के लिए एक बार फिर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस विषय पर सांसद अनिल बलूनी ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चूफाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाक़ात की। उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा हुई। पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा पर विशेष चर्चा हुई । केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि एक सितम्बर से बीस सीटर वायुयान से सेवा शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने कुमाऊँ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी कार्य तेज करने के साथ गोचर और चिन्यालीसौड़ से भी बेहतर सेवा पर चर्चा की।

