मसूरी : स्प्रिग रोड पर एक रिहायशी इमारत के ऊपर से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से घर का एक हिस्सा और पानी की तीन टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि घर की साइड से बड़ा बोल्डर निकलकर सड़क पर जा गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, उस बोल्डर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

स्प्रिंग रोड स्थित राजेंद्र प्रसाद पांडे के आवासीय भवन पर राधा भवन राज्य की पहाड़ी से बडे बडे बोल्डर गिरने से घर का एक हिस्सा और उसकी छत पर रखी पानी की तीन टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं एक बडा बोल्डर मकान के बगल से होकर सड़क पर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने नायब तहसीलदार भूपाल सिंह चौहान के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी. घटना की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी, जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी. वहीं डीएम ने एसडीएम मसूरी को मौके पर भेजा। एसडीएम ने कहा कि राधा भवन राज्य के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा, ताकि वह इस पहाड़ी पर बट्टा लगाकर पहाड़ी को टूटने से बचा सके.

इस मौके पर भाजपा नेता सतीश ढौडियाल, राकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।