मसूरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक वैभव तायल ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कारगिल युद्ध के बारे में जागरूक करना है कि कैसे देश के सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में मुंह तोड़ जवाब देकर हराया । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सैनिक सीमा में रहकर देशवासियों की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार ये पेड़-पौधे हमारे आस-पास रहकर हमें जीवन देकर हमारे जीवन की रक्षा करते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश सयाना ने बताया कि आज विद्यालय परिसर में कई प्रकार के पौधे लगाए गए हैं और हर वर्ष यह पौधारोपण सभी को करना चाहिए. क्योंकि यह पेड़ बारिश में जितना पानी सोखता है, उतना ही पानी हमें गर्मियों में फल के रूप में मिलता है और इसमें कई फलदार पेड़ भी लगाए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में हमें फल देंगे।

इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सह एसडीएफ प्रमुख आशीष जोशी ने कहा कि परिषद ने कारगिल विजय दिवस और हरेला पखवाड़ा के तहत शहीदों की याद में एक पौधा लगाया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्याल परिसर में वृक्षारोपण किया गया ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र इन पौधों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करें ताकि ये पेड़ फल-फूल सकें. उन्होंने बताया कि बागान में बांज, भंमोर, बांस, माल्टा आदि के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक वैभव तायल, प्रधानाचार्य बृजेश सयाना, मीनाक्षी, शकुंतला, गीता, प्रवीन बधानी, कपिल उनियाल, महेश तिवारी, चमन देई सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.