मसूरी : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सभागार में सामूहिक पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सही पोषण देश रोशन स्लोगन को सार्थक बनाने के लिए किया गया. इस मौके पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मसूरी शहर की सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को घर पर बना पौष्टिक आहार कर लाये व उसका प्रदर्शन किया . इस मौके पर नवजात की अन्न प्रासन्न व गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के आहार पर चर्चा की गई और उन्हें किस तरह का पौष्टिक आहार लेना चाहिए,
इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ नगर पार्षद जसबीर कौर, मनीषा खरोला, जसोदा शर्मा व आरती अग्रवाल ने इस मौके पर पौष्टिक आहार का निरीक्षण किया व अन्न प्रासन्न व गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया.
कार्यक्रम में प्रदर्शित पौष्टिक आहार की जानकारी देते हुए ममता कुमार ने कहा कि ‘देश रोशन’ के नारे को सार्थक बनाने के लिए भारत सरकार के सहयोग से सही पोषण किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण को रोकना है।
इस मौके पर स्वाति सरियाल, लक्ष्मी अग्रवाल, जयश्री बिष्ट, ममता कुमार, आशा देवी, आशा पुंडीर, रोशनी, मंजू, दीपा धीमान, शाहिना परवीन, चंचल, मीना नेगी, देवेश्वरी थापा आदि मौजूद रहीं।

