मसूरी : 9 अगस्त को भाजपा मसूरी मंडल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत उत्सव के तहत भाजपा द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा पहुंचाने का काम किया जा रहा है । इसके साथ ही देशभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल से बूथ तक तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है.

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी में तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने की है. उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल द्वारा 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगे के नारे के साथ बूथ स्तर पर जाएंगे, हर घर में हमेशा तिरंगा लगा रहेगा. ताकि हर व्यक्ति में देश प्रेम बढ़े और देशभक्ति की भावना बनी रहे।

इस मौके पर भाजपा मंडल महासचिव कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, अमित भटट, सभासद गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, अनिल सिंह, अभिलाष, अवतार कुकरेजा, काजल, नागेद्र बिजलवाण, रीता खुल्लर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।