मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मसूरी नगर पालिका कोलूखेत में नाका लगाकर लोगों से इको टैक्स वसूल रही है।

पिछले करीब 13 साल से नगर पालिका परिषद् मसूरी ठेकेदार के द्वारा कोलूखेत पर इको फी वसूली जाती है जिसकी राशि समय समय पर निर्धारित रहती है।

हमेशा से मसूरी के निवासियों और रोज मसूरी देहरादून रोजगार सम्बंधित आवागमन कर रह व्यक्तियों और वाहनों के लिए ये इको फी मुक्त रही है। साथ में मसूरी देहरादून की टैक्सी व् माल वाहनों के लिए भी ये इको फी नहीं लगती।

रजत अग्रवाल का आरोप है कि ईको टैक्स के नाम पर लोगों से जो पैसा वसूल किया जा रहा है, उस पैसे को मसूरी नगर पालिका दूसरे कामों में लगा रही है. फिलहाल नगर पालिका के इको टैक्स से 2 करोड़ 10 लाख रुपए आ रहे हैं। मसूरी नगर पालिका के अधिकारी इस पैसे का कोई हिसाब नहीं देते।

परंतू आज ठेकेदार द्वारा, अचानक से दल बल का उपयोग कर सभी स्थानीय व्यक्तियों से ये इको फी मांगी जा रही है, जिसका सभी विरोध करते हैं और अगर ये प्रक्रिया जारी रही तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आप कृपया करके संज्ञान लेकर उक्त पर कार्यवाही सुनिश्चित करे।