मसूरी : देहरादून-मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन नासूर बनता जा रहा है. आज देहरादून-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन हुआ था, जिससे यह मार्ग कई घंटों से बंद
है । सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि JCB मौके पर नहीं है. लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे सड़क खुलने में समय लग रहा है. दोनों तरफ 100 – 100 गाड़ियों की कतार है बीच में 3 गाड़ियां फँसी है .

देहरादून-मसूरी मार्ग पर स्थित गलोगी पावर हाउस में मानसून के मौसम में बार-बार भूस्खलन होने का खतरा रहता है। आज भी देहरादून-मसूरी मार्ग भूस्खलन के कारण कई घंटे से बंद है । आज मौसम खराब होते ही गालोगी पावर हाउस के पास फिर से भूस्खलन हो गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर गालोगी पावर हाउस के पास साल 2018 से लगातार भूस्खलन हो रहा है. लोक निर्माण विभाग गालोगी पावर के पास सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र से राहत पाने के लिए इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका ।

बारिश के मौसम में लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. सड़क के दोनों ओर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, जेसीबी मौके पर नहीं है. ताकि भूस्खलन के बाद आए मलबे को तत्काल हटाया जा सके।

लोगों ने कहा कि देश-विदेश से मसूरी आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. 2018 से गालोगी के पास भूस्खलन हो रहा है, लेकिन सरकार पहाड़ का इलाज नहीं करा पाई है.