मसूरी : हिमालय के वाॅलिटियर्स ने ईच वन प्लांट वन ग्रीन नेचर बैटर फयूचर थीम को लेकर कैम्पटी फॉल्स क्षेत्र में पौधे रोपे. जिसमें बान, चुल्लू, नींबू आदि के दो सौ से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर हिमालय के वाॅलिटियर्स ने कैम्पटी के व्यापारियों को 50 पौधे भी वितरित किए। इस मौके पर व्यापारियों ने संगठन के सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए नारेबाजी की। और इस तरह के पर्यावरण संरक्षण कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति और उनकी वन विभाग की पूरी टीम ने पौधरोपण शुरू किया.
पौधरोपण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु बहुगुणा ने पर्यावरण की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया. रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने जहां पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया वहीं संस्था का आभार व्यक्त किया कि संस्था क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि हिमालय के वाॅलिटियर्स क्षेत्र की पहाड़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का काम जारी रखेंगे और युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। क्योंकि नींव मजबूत होगी तो टिकाऊ इमारत ही बनेगी।

