मसूरी। होली से एक दिन पहले बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. आज से लोगों में होली का क्रेज है। होली दहन के बाद यहां आए सैलानियों ने भी स्थानीय नागरिकों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ताल पर जमकर डांस किया।

पहाड़ों की रानी मसूरी में होली दहन कार्यक्रम पारंपरिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने सुबह से ही होलिका पूजन किया और फिर शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दोपहर में महिलाओं ने होलिका माता की पूजा की और फिर शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस मौके पर होलियारों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। वहीं, मोहल्लों व अन्य जगहों पर भी होलिका दहन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सभी नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को होलिका दहन कर अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करना चाहिए और होली के पावन पर्व का पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ स्वागत करना चाहिए।

होलिका दहन के मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, धनप्रकाश अग्रवाल, सभासद दर्शन रावत, रेणु अग्रवाल, प्रोमिला नेगी, शिव अरोड़ा, रमेश राव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक मौजूद रहे.

ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन