मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पहली बार कुलड़ी पार्किंग में दशहरा मेला आयोजित किया, जहां रात में बड़ी संख्या में लोग मेले और रावण दहन का आनंद लेने पहुंचे।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पहली बार कुलड़ी पार्किंग में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल और आकर्षक व मनोरंजक खेलों के साथ दशहरा मेला आयोजित किया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ मनोरंजक खेलों का भी जायजा लिया। इस मौके पर लकी ड्रा भी निकाला गया।

रात में रावण, कुभंकरन और मेघनाथ को भी जलाया गया। मसूरी ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के अनुसार पहली बार ट्रेड एसोसिएशन के तत्वावधान में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आतिशबाजी, डीजे संगीत, डांडिया नृत्य, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, खाने-पीने के स्टॉल और मनोरंजन मेले में शामिल होने वालों के लिए खेल की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने मेले में पूरा आनंद लिया ।

इस मौके पर ट्रेड यूनियन महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सलीम अहमद, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.