मसूरी : पुणे में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तराखंड की ओर से क्यार कुली भट्टा की ग्राम प्रधान कौशल्या देवी शामिल होंगी । भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है और इसका विषय गांव में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्धता व स्वच्छ एवं हरा-भरा हमारा गांव है। हालांकि विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को भी कार्यशाला में प्रमुखता से रखा जाएगा। खनन क्षेत्र में पढ़ने वाली पंचायतों में आने वाली समस्याओं को भी राष्ट्रीय पटल में रखा जाएगा।

जिसमें देश भर से लगभग 10,000 ग्राम प्रधान उपस्थिति रहेंगे इस कार्यशाला में 4 राज्यों के 4 ग्राम प्रधान जिसमें उत्तराखंड गुजरात मध्य प्रदेश और लेह लद्दाख के 1-1ग्राम प्रधान अपनी पंचायत में कराए गए कार्यों की अपनी प्रेजेंटेशन देंगे उत्तराखंड की ओर से क्यार कुली भट्टा पंचायत अपनी प्रेजेंटेशन देगी जिसकी आज एक वर्चुअल बैठक भी हुई।