मसूरी : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कीन संस्था ने हिलदारी के साथ मिलकर मलिंगार से जबरखेत, लाइब्रेरी से किंक्रेग तक स्वच्छता अभियान चलाकर 800 किलो सूखा कचरा एकत्र किया. वहीं गनहिल में पौधरोपण भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर कीन ने हिलदारी के साथ मिलकर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें कीन के सदस्यों ने मलिंगार से पुरानी टिहरी बस स्टैंड, वुड स्टाक स्कूल, व जबरखेत तक कचरा एकत्र किया। दूसरी ओर दूसरी टीम ने लाइब्रेरी से किंक्रेग तक स्वच्छता अभियान चलाया और कचरा एकत्र किया, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया. इस अवसर पर 800 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया जिसे निपटान केंद्र भेजा गया।

वहीं कीन संस्थान ने गन हिल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर रजनी, उषा, गुडडी, मुनेश, संजय, कृपाल, विपिन, कविता, कुसुम, सुपरवाइजर अनिल, अजीत, कमल और दीपक मौजूद थे.