देहरादून 21 फरवरी :

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कोविड काल के दौरान आमजन की सहायता करने वाले कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। देहरादून के कैनाल रोड़ स्थित साकेत कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जोशी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी बना हुआ है इसलिए एतिहात के तौर पर हमें मास्क आदि का प्रयोग करते रहना चाहिए।   सम्मानित होने वालों में एसपी अरोड़ा, कांता शर्मा, डॉ रीना चंद्रा, हरीश विरमानी, बीवी मैठानी, जे एन यादव, एनके शैली, बी पी अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, अमित महिंद्रा, नवीन कुमार खरबंदा मुख्य रहे।      

इस अवसर पर डॉ ओपी कुलश्रेष्ठ, एनके शैली, पार्षद योगेश योगी, एम के महिंद्रा, दीपक भारद्वाज, एनके बत्रा, सचिन टंडन, राहुल खटाना, के एल गौतम, सुदर्शन दुसेजा, आशा गौतम, रानी देओपा, आशा गौतम, आरके पांडे उपस्थित रहे।

मंदाकिनी विहार विकास समिति के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते विधायक गणेश जोशी :

मंदाकिनी विहार विकास समिति के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते विधायक गणे

गणेश जोशी ने कहा-राजनीति हमारा धर्म है पेशा नहीं

देहरादून 21 फ़रवरी : मंदाकिनी विहार विकास समिति के पदाधिकारियों ने विधायक गणेश जोशी से क्षेत्र में सीवर लाईन, 750 मीटर सड़क एवं ब्रह्मावालाखाला में पुल निर्माण की समस्या को दुरस्त करने का अनुरोध किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक जोशी का पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रविवार को मंदाकिनी विहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेश जोशी ने कहा कि विधायक बना कर दिया गया सम्मान उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि विश्वास, संपर्क एवं स्नेह हमेशा बना रहना चाहिए क्योंकि वह हमेशा ही जनता के सुख-दुख में खड़े रहने को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के नाते राजनीति हमारा धर्म है पेशा नहीं। एक फौजी को जनता ने आशीर्वाद दिया, वह तीन-तीन बार विधानसभा का सदस्य बन कर गया, इससे बड़ा सम्मान जनता द्वारा दिया गया और क्या हो सकता है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के चुनावी मौसम में उतरने पर विधायक जोशी ने कहा कि बरसाती मेंढक निकल कर सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति अपनी कृतज्ञता पूर्ण करता है। जोशी ने प्रमुख सचिव लोनिवि विभाग के साथ बैठक कर पुल की समस्या को भी हल करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष उषा गोदियाल, सचिव केपी शुक्ला, भाजपा नेता आरएस परिहार, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद चुन्नीलाल, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, आशीष थापा सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।