मसूरी : स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अकादमी में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया. पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए, भारत सरकार, गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जलवायु अनुकूल पौधे लगाने का निर्देश दिया है, जिसके तहत पौधे लगाए गए थे। जिसकी शुरुआत अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल ने अकादमी परिसर में पौधारोपण कर की.

भावना डंगवाल, चीफ एक्जीकेटिव निश्चल सिंह, चीफ पैटर्न वर्षा राणा, उपमहानिरीक्षक व उप निदेशक अकादमी अजयपाल सिंह, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा, डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह ने भी आईटीबीपी के वृक्षारोपण अभियान में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया. इस अवसर पर निदेशक पीएस डंगवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि सभी को बढ चढं कर वृक्षारोपण करना चाहिए और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के अभियान में भाग लेना चाहिए. वहीं जहां कहीं भी पौधे रोपे जा रहे हैं, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी खुद ही उठानी होगी.

अकादमी वर्ष 2020 से लगातार वृक्षारोपण कर रही है और इस बार महानिदेशालय की ओर से तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके तहत क्यारकुली, बांसागाड, भटटा गांव, सीजेएम हेंपटन कोर्ट, थत्यूड राजकीय इंटर कालेज में 2500 पौधे लगाए जा चुके हैं. इस अवसर पर अकादमी के अधिकारी, जवान, हिलबर्ड प्रिंसिपल प्रदीप द्विवेदी और स्कूली बच्चे भी मौजूद थे