मसूरी : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टेलीफोन के माध्यम से मसूरी में रेल विभाग की आउट एजेंसी को बहाल करने के संबंध में बात की.

मंत्री गणेश जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया कि पिछले 80 वर्षों से पहाड़ों की रानी मसूरी में रेल विभाग की आउट एजेंसी चल रही है। एलबीएस अकादमी, आईटीएम और आईटीबीपी अकादमी जैसे कई महत्वपूर्ण केंद्रीय संस्थान भी मसूरी में स्थित हैं। जहां लोगों की ओर से इस आउट एजेंसी से रेल टिकट बुक कराया जाता है।

गणेश जोशी ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए मसूरी में रेल विभाग की आउट एजेंसी को बहाल किया जाए. उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र भी भेजा है। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.