मसूरी : आज उपजिलाधिकारी मसूरी ने मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहीद स्थल झूला घर मसूरी पर हो रहे अवैध निर्माण एव शहीद स्थल की गरिमा समाप्त होने के संबंध में पत्र लिखकर बताया है। कि नगर पालिका परिषद मसूरी ने शहीद स्थल झूला घर मसूरी नियर रोप वे ट्राली के मध्य में अवैध निर्माण कर दो मंजिला भवन तैयार कर दिया है तथा तीसरी अवैध मंजिल की तैयारी हो रही है यदि यह तीसरी मंजिल बनती है तो मसूरी के शहीद स्थल , पहाड़ के पितृ देवताओं को अपमानित किया जाएगा जिससे लाखों पहाड़ वासियों का अपमान हो रहा है.
शहीद स्थल का विस्तार करते हुए उपरोक्त स्तर पर नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा नियम विरुद्ध कराए गए अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए और उपरोक्त अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। अन्यथा समिति मसूरी के समस्त जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी , जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार एव प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच मसूरी , राजेंद्र सेमवाल महामंत्री शिफन कोर्ट एव भिलगना विकास जन जागृति मंच मसूरी, सुरेंद्र सिंह पवार झूला घर मसूरी , संजय टम्टा शिफन कोर्ट समिति ( अध्यक्ष) आदि लोग उपस्थित थे

