मसूरी : टैपसिल्स हाउस ने सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक टैपसिल्स हाउस के सक्षम जैन रहे। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर में ईशान मोहन शर्मा और जूनियर में शौर्य अग्रवाल थे। मुख्य अतिथि तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी आईपीएस करन सिंघा  ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य सह पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है.

प्रतियोगिता में फीट ऑफ स्ट्रेंथ सिद्धार्थ चावला व डिस्कस थ्रो का खिताब सिद्धार्थ चावला, सर्वश्रेष्ठ लांग डिस्टेंस रनर का खिताब अगम चौहान, इंटर मैराथन कुलदीप सिंह, जूनियर मैराथन उत्सव पाठक, सब-जूनियर मैराथन राजवीर सिंह व कक्षा चार मैराथन का खिताब पार्थ गोयल ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए जीता। 1500 मीटर के विजेता करन सिंह सेखों रहे व त्रिकूद में सत्या धोज कार्की ने खिताब कब्जाया।

बेस्ट एथलीट सीनियर सत्या धोज कार्की, बेस्ट एथलीट इंटर ऋतिक पँवार, बेस्ट एथलीट जूनियर मौ॰ अतीब व बेस्ट एथलीट सब-जूनियर माहिन घोष रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट मार्चिंग सीनियर में कक्षा 10 बी, बेस्ट मार्चिंग इंटर कक्षा 8 सी, बेस्ट मार्चिंग जूनियर कक्षा 5, बेस्ट बैनर सीनियर कक्षा 12 व 11, बेस्ट बैनर इंटर कक्षा 9 सी, बेस्ट बैनर जूनियर कक्षा 7 सी और बेस्ट बैनर सब-जूनियर 5 ए को मिला।

इस अवसर पर ब्रदर सुपीरियर व स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, खेल विभाग के को-आर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी  आदि मौजूद थे.