मसूरी : देहरादून मसूरी रोड पर वन सुमन के पास हादसा हो गया. बाइक सवार दो युवक खाई में गिरे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार देर शाम हुआ. पुलिस को बाइक के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल मसूरी भेजा गया।

मसूरी कोतवाल दिग्पाल सिंह ने बताया कि घायलों के नाम सवार रॉबिन सिंह और कृष निवासी रुड़की हरिद्वार हैं. हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार का नजर आ रहा है।