मसूरी : अखिल भारतीय राष्ट सेवा दल , दलित साहित्य अकादमी मसूरी सत्ता देवभूमि सफाई कर्मचारी सघ मसूरी के तत्वाधान में उत्तराखंड राज्य मैं लगातार बढ़ रही दलित व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को न्याय नहीं मिलने के विरोध में 21 अक्टूबर 2022 को माल रोड स्थित अंबेडकर चौक से झूला घर शहीद स्थल तक एक रैली तथा शहीद स्थल पर एक सभा आयोजित करना चाहता है।

रैली बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर चौक से सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। 11:00 बजे शहीद स्थल पर सभा आयोजित करेंगे। जो करीब 1:00 बजे तक चलेगी शांतिपूर्ण रैली व जनसभा 2 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2022 से देशभर मैं चलेंगी। नफरत छोड़ो , संविधान बचाओ यात्रा के तहत आयोजित हो रही है शहीद स्थल पर सभा को पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप टम्टा , मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक व नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक डॉक्टर सुनीलम आदि संबोधित करेंगे रैली व सभा में डेढ़ सौ के करीब लोग आ सकते हैं.

इस अवसर पर जबर सिंह वर्मा राष्ट्रीय संघठक राष्ट सेवा दल , निरंजन लाल अध्यक्ष देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ मसूरी आदि लोग उपस्थित थे

