मसूरी : सेवा सप्ताह के रूप में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मनाया जा रहा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने स्वछ्ता अभियान चलाया और मलिंगार में महिलाओं को हेल्थ के विषय में जानकारी भी दी गई । जिस पर हेल्थ ट्रेनर कालसँग सोरेन ने सफाई के साथ साथ स्वास्थ पर भी अपना ख्याल रखने के काफी टिप्स दिए गए । इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया एवं मिठाई बांटी गई। वहीं आसपास के दुकानदारों को पत्रक बांटे गए और स्वच्छता के बारे में समझाया गया।

अपने संबोधन में भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता एक ऐसा काम है जिसे किसी दबाव से लागू नहीं किया जा सकता। एक-दूसरे से सहयोग से ही यह कार्य होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कूड़ेदान का प्रयोग करें, कचरा सड़क पर ना फैलाएं और कचरे को उचित जगह पर निष्कासित करें।
महिला मोर्चा 17 तारीख से लगातार कार्यक्रम कर रहा है जिसमे दीप जलाना, आंगनबाड़ी को गोद लेना आगनबाड़ी में पोषण आहार वितरित करना, जन्मदिवस पर पोस्ट कार्ड पर शुभकामनाएं भेजना.. इसी तरह से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह चलता रहेगा।
इस मौके पर अनीता पुंडीर, कृष्णा पंवार, चन्द्रकला सायना, अनीता सक्सेना, रीना नवाल, नीरा धनई, रश्मि सिंह , रेखा सिंह, नीना, ओमवती, राजबाला, प्रिया, अवतार कुकरेजा, नरेंद्र पडियार, आदि मौजूद थे ।

