मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

जिला प्रशासन की कार्रवाई देहरादून-मसूरी मार्ग किनारे अतिक्रमण व निर्माण को लेकर शुरू हो गई है. जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर मनीष कुमार व एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. इसके तहत मसूरी देहरादून रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे 26 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया था, जिसे गिराने की कार्रवाई की गयी.

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी-देहरादून मार्ग के किनारे 202 बड़े पक्के निर्माणों की पहचान की गई है। इसके तहत प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमणकारियों को अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में बड़े-बड़े अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. एसडीएम सदर मनीष कुमार व एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है.

बता दें कि जिला प्रशासन ने विभिन्न अनधिकृत रेस्टोरेंट, ढाबे आदि बनाकर मसूरी देहरादून रोड पर अतिक्रमण कर लिया है. वहीं, दून व्यू को भी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण से आच्छादित कर लिया गया है, जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने इसे तेज कर दिया है। मसूरी देहरादून रोड पर कार्रवाई के तहत प्रशासन की टीम द्वारा 26 लोगों को नोटिस जारी किया गया है.