मसूरी ,पहाड़ न्यूज टीम

जब पहाड़ न्यूज टीम ने रजत अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पचास लाख रुपय खर्च कर 2 सिटी बसों को खरीदा गया था व पूर्व में संचालन भी किया गया था ।

परंतु बहुत ही दुखद पहलू है की लाखों की लागत से खरीदी वी एक बस लाइब्रेरी किनक्रैग रोड पर पिछ्ले 3 साल से खडी है व नगर पालिका द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

दूसरी ओर, एक बस का संचालन किया जा रहा था पर पिछ्ले कई दिनों से इस एक बस का संचालन भी रोक दिया गया है। इस संचालन के रुकने से झरिपानी, बार्लोगंज, इन्दिरा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हैप्पी वेली आदि की जनता व स्थानिये नागरिकों को शहर में आने जाने हेतु बहुत अधिक कठिनाई हो रही है। कहीं बच्चों को स्कूल जाना है, किसी को काम करने के लिये, नौकरी पर जाने के लिये, किसी को बैंक, पोस्ट ऑफ़िस, कचहरी, नगर पालिका या फिर किसी अन्य कार्य के लिये मसूरी आना जाना पड्ता है, वह सभी नागरिक आज लाचार हैं। नगर पालिका द्वारा करीब 50 लाख रुपय खर्च करके ये दो बस खरीदी थी, इन बसों को उपयोग में ना आना जनता के पैसों का दुरुपयोग है व जनता के साथ नाइंसाफ़ी।

अगर नगर पालिका सिटी बस सर्विस का संचालन करने नें असमर्थ है तो मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन इन बसों का संचालन कर सकती है।

कृप्या करके नगर पालिका को आदेश कर जल्द से जल्द दोनो सिटी बसों का संचालन सुनिस्चीत कराने की कृप्या करें।