मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
आज मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तराखंड सरकार में पुनः कबीना मंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की।
मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर हॉल, कुलरी में राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । उन्होंने मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लम्बे समय से चली आ रही समस्या को दूर किया जायेगा . वही मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। जिस पर सरकार पूरी गंभीरता से काम करेगी। उन्होने कहा कि सरकार के साथ तालमेल बना कर जायज मांगों का न्योचित समाधान निकाला जायेगा। कार्यक्रम में संगठन द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।पर्यटक स्थल जॉर्ज एवेरेस्ट में पर्यटकों व् स्थानीय निवासियों के लिए गाडी के मार्ग को खोलना चाहिए जिससे की बुजुर्ग व् बच्चे भी जॉर्ज एवेरेस्ट पर बिना परेशानी के जा सके

मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा
- हेरिटेज बाज़ार
मसूरी के सबसे पुराने बाजार लंढौर, आज आर्थिकी तंगी से गुजर रहा है, लंढौर बाजार के उत्थान के लिए अति आवश्यक है की बाज़ार में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले और इसी में आप से निवेदन है की सरकार द्वारा लंढौर बाजार को हेरिटेज बाज़ार के रूप में विकसित किया जाए व् पूर्ण रूप से लंढौर बाजार का क्रियाकलाप, मास्टर प्लान अनुसार नए प्रारूप में किया जाए जिससे के ये बाजार पर्यटकों का केंद्र बन सके, इसके लिये पूर्ण रूप से बजट सरकार द्वारा पारित होना चाहिये - खेल मैदान सर्वे ग्राउंड
मसूरी में बच्चों के लिए खेलने के लिए एक मात्र खेल मैदान सर्वे ग्राउंड है पर हाल ही से वहां पर किसी को भी आने जाने की रोक लगा दी गई है जिससे की बच्चों को रोजगार सम्बंधित खेल व् दौड़ आदि में भाग लेने में परेशानी हो रही है और साथ में बच्चे खेल के मैदान का आभाव महसूस कर रहे है, अगर समय निर्धारित कर ये मैदान सिर्फ बच्चों के खेल कूद के लिये खोल दिया जाये तो बच्चों v युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा - नजूल भूमि
मसूरी में लंढौर बाजार की अनेक सम्पत्ति नजूल भूमि के अंतर्गत आती हैं व् सरकार द्वारा फ्रीहोल्ड कराने के लाभ के लिए ऐसे सभी नागरिकों को देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं , ऐसे में अगर सप्ताह में दो दिन नजूल कैंप की व्यवस्था मसूरी में की जाये तो सभी को बहुत आराम मिलेगा - मंडी समिति
मसूरी में अधिकाँश व्यापारी मंडी समिति की फुटकर पंजीकरण के अंतर्गत आते हैं, पिछ्ले कई वर्षों से छोटे व मध्य व्यापारियों व दुकानदारों से मण्डी शुल्क हर साल लिया जाता रहा है। पूर्व में भी कई बार निवेदन किया गया है की ये शुल्क छोटे, फुटकर व्यापार करने वाले दुकानदारों व व्यापारियों पर लागू ना हो। उत्तर प्रदेश व बिहार की तर्ज पर उत्तराखंड प्रदेश सरकार को भी मण्डी शुल्क हटाकर व्यापारियों को राहत देनी चाहिये व एक अतिरिक्त लाईसेंस की प्रक्रिया से भी राहत देनी चाहिये, आपको अवगत ये भी कराना है की आज तक मसूरी में कोई भी मण्डी की स्थापना नहीं की गयी है, आपसे विनम्र निवेदन है की जल्द से जल्द एक मण्डी की स्थापना मसूरी में आपके द्वारा की जाये जिससे यहां के व्यापारियों को इस मण्डी में स्थान आवंटित हो व इस मण्डी का लाभ समस्त व्यापारियों व साथ साथ मसूरी के आम नागरिकों को भी हो। - वेंडर जोन
मसूरी में बढ़ रहे पटरी व्यवसाय से मसूरी के सभी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है व् आम तौर पर हर व्यापारी का सामान पटरी पर बिकता है, आप से निवेदन है जल्द से जल्द वेंडर जोन बना सभी पटरी व्यापारियों को लंढौर बाजार से लेकर हैप्पी वैल्ली तक इस वेंडर जोन में स्थान्तरित किया जाए जिससे की व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके और पटरी व्यापारियों को भी स्थाई जगह मिल सके - व्यापार भवन
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन को एक भवन के लिए जगह का आभाव है, आपसे भवन के लिए भूमि और भवन को बनवाने में पूर्ण सहयोग की उम्मीद करते हैं - भट्टा फॉल
मसूरी में भट्टा फॉल में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी आई है परन्तु उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संचालित भट्टा फाल क्षेत्र दयनीय स्तिथि में है, इस स्थल पर निरक्षण कर जल्द से जल्द बजट आवंटन कर जीर्णोद्धार होना अति आवश्यक है - गन हिल पर्यटन स्थल
मसूरी में गन हिल पर्यटन स्थल पर हर वर्ष पर्यटक की आमद कम होने का कारण वहां का रख रखाव है , सरकार द्वारा जल्द से जल्द इस पर्यटक स्थल की दशा सुधारनी चाहिए जिससे की व्यापारियों की आर्थिक स्तिथि सुधर सके - कंपनी गार्डन
मसूरी में पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन के मुख्य संपर्क मार्ग की बहुत ही खराब व् खस्ता हाल है , सरकार द्वारा जल्द से जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए जिससे की पर्यटकों पर बुरा प्रभाव न पड़े और पर्यटन में बढ़ावा मिल व्यापारियों की आर्थिक स्तिथि सुधर सके - पर्यटक स्थल जॉर्ज एवेरेस्ट
पर्यटक स्थल जॉर्ज एवेरेस्ट में पर्यटकों व् स्थानीय निवासियों के लिए गाडी के मार्ग को खोलना चाहिए जिससे की बुजुर्ग व् बच्चे भी जॉर्ज एवेरेस्ट पर बिना परेशानी के जा सके

