मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

सुवाखोली के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। हालांकि इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सुवाखोली से एक किलोमीटर पहले मसूरी की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार नंबर UP 16 DP 9916 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. जिसमें तीन लोग सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश निवासी देवेश सिंह, मयूर विहार दिल्ली निवासी कुणाल ठाकुर और उत्तर प्रदेश बुलंदशहर निवासी ललित शर्मा मामूली रूप से घायल हो गये.

वहीं, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल तीनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। सभी पर्यटक धनोल्टी घूमकर मसूरी लौट रहे थे।