सरकार की सख्ती के बाद शिकंजा कसा जा रहा है

मसूरी, पहाड़ न्यूज़ टीम

कर्मचारियों के कार्यालय समय पर पहुंचने को लेकर उत्तराखंड सरकार की सख्ती के बाद राज्य के सभी विभागों में शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के कार्यालय की तरफ से देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आईटीओ पर छापेमारी के बाद अब विभिन्न विभागों और निगमों के अधिकारी भी नींद से जागने लगे हैं. इसी कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भी देरी से आने वाले कर्मचारियों से जवाब मांगा है. देर से आने वाले कर्मचारियों को प्राधिकरण की ओर से बायोमेट्रिक जानकारी सार्वजनिक कर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं आते हैं वे अपना स्पष्टीकरण दें. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्राधिकरण में ही नहीं अन्य विभागों में भी इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, अब बायोमेट्रिक हाजिरी से देर से आने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

खास बात यह है कि मुख्य सचिव की ओर से विभागों से बायोमीट्रिक हाजिरी का ब्योरा भी मांगा गया है, जिससे देर से आने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छापेमारी कर आरटीओ को सस्पेंड किया था, उसके बाद अब सभी विभाग सख्त कार्रवाई कर रहे हैं.