मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम
केंपटी फॉल में एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान का आयोजन वेस्ट वॉरियर्स संस्था, मेक माई ट्रिप फाउंडेशन और मसूरी वन विभाग केम्पटी की संयुक्त पहल ने किया। इस अवसर पर 140 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया जिसे निस्तारण के लिए देहरादून भेजा गया। साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत स्वयंसेवकों और वन विभाग के कर्मचारियों ने केम्पटी और आसपास के क्षेत्रों में कचरा एकत्र किया. इस क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने केम्प्टी फॉल्स जलप्रपात से करीब 140 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया। जिसे बाद में वेस्ट वारियर्स के स्वच्छता केंद्र हर्रावाला देहरादून भेज दिया गया। केम्प्टी फॉल्स के झरनों का आनंद लेने के लिए इन दिनों यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे भारी मात्रा में कचरा भी पैदा हो रहा है। इसके साथ ही संगठन द्वारा जिला पंचायत के सफाई कर्मचारियों को दक्ष होने के लिए प्रशिक्षित किया गया और सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए। मैक मे ट्रिप फाउंडेशन की अनिशा नरुला ने सभी पर्यटकों और व्यापारियों से अपील की कि वे पानी में कचरा न फेंके और सफाई कर्मचारी को देने कि अपील की . इस संयुक्त पहल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, एनएसएस कैंपटी स्वयंसेवी, वेस्ट वॉरियर्स से हर्शिका, शुभम, माहिनूर, जिला पंचायत से धीरज रावत सहित वन अधिकारी व कर्मचारी व स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे.

