मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

बुधवार को द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लबस मंडल 321 सी 1 का 29वां वार्षिक मंडल सम्मेलन में मंडल के विभिन्न क्लबों ने मालरोड से सम्मेलन स्थल तक रैली निकाली . , भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ-साथ सामाजिक संदेशों के साथ अन्य नारे भी जोश के साथ लगाए गए।

माल रोड से निकाली गई रैली में देहरादून, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, शामली, रुड़की समेत बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्यों ने भाग लिया. रैली में बेटी बचाओ बेटी पढाओं, पर्यावरण संरक्षण, सहित अन्य शिक्षा प्रद व संदेश प्रद स्लोगनों के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए क्लबों के सदस्य ढोल नगाड़ों के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां मंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग ने सलामी ली. . इस मौके पर बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह चौहान, रमन गुप्ता, विनय मित्तल, रजनीश गोयल, पंकज बिजलवाण, कुंज बिहारी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे.