मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
जम्मू के भद्रवाह में अरोमा मिशन के रूप में दो दिवसीय लैवेंडर फेस्टिवल-2022 सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा 25 और 26 मई 2022 को आयोजित किया गया जिसमें उद्योग-शिक्षाविद-किसान मिलन भी आयोजित किया गया था, यह आयोजन मुख्य रूप से लैवेंडर पर केंद्रित था।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, प्रतिभागियों ने लैवेंडर के खेतों का दौरा किया और लैवेंडर के तेल के सजीव आसवन को देखा। उत्तराखंड के सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती में कार्यरत अग्रणी मेहनती युवा लैवेंडर पर्पल किसान अजय पंवार ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया, जो उत्तराखंड के सभी किसानों के लिए गर्व का क्षण है।
कृषक अजय पंवार के साथ उत्तराखंड में लैवेंडर के साथ-साथ वाइल्ड मैरीगोल्ड, कैमोमाइल, रोजमैरी, डंडेलियॉन, थाइम, ओरिगैनो, निपिता आदि सगंध और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान अजय पंवार के साथ इस दौरान सीएसआईआर-आईआईआईएम ने करार किया है, जिसके तहत सीएसआईआर इसके लिए अजय पँवार को तकनीकी सहयोग के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए किसान अजय पँवार ने सीएसआईआर-आईआईआईएम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। वहीं उत्तराखंड के सगंध और औषधीय पौधों की खेती से जुड़े सभी किसानों ने अजय पँवार को बधाई दी है.

