मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर के नेतृत्व में पोषण दिवस के अवसर पर लंढौर छावनी के प्रथम आंगनबाडी केन्द्र में पोषण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को अल्पाहार कराया गया.
भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आंगनबाडी में पोषण दिवस पर पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छावनी बोर्ड के पूर्व सदस्य कमल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है और कई योजनाएं चला रही है ताकि बच्चे स्वस्थ रहें. जब बच्चे स्वस्थ होंगे तो वे पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर ने आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वाति सारियल और लक्ष्मी अग्रवाल को गुलाब की कलियाँ देकर सम्मानित किया और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और बच्चे सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें । इस अवसर पर आंगनबाडी में पढ़ने वाले बच्चों को पोषण की जानकारी दी गई और उन्हें फल व बिस्कुट का अल्पाहार दिया गया. इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता रेखा सरियल, सुमित्रा राणा, बबीता, सीमा बीना, आफरीन आदि मौजूद रहीं।
वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महासचिव अनीता सक्सेना वार्ड नं. छह लक्ष्मणपुरी के आंगनबाडी केंद्र में जाकर आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका का सम्मान किया और बच्चों को नाश्ता दिया. इस मौके पर पूनम धीमान, रीता खुल्लर, बबीता सक्सेना, शकुंतला, मधु गोस्वामी, कोमल धीमान सोनम आदि मौजूद रहीं.

