मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी के उप जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में महिला मरीजों को लंबे समय से इलाज के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां डॉ. शैली सिंह की नियुक्ति हो गई है. डॉ. शैली सिंह ने कहा कि अब किसी भी महिला मरीज और गर्भवती महिला को इलाज के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा. उनकी पूरी चिकित्सा और ऑपरेशन यहीं होगा और वह 24 घंटे मसूरी में सेवा करेंगी।

डॉ. शैली सिंह ने बताया कि जल्द ही यहां ऑपरेशन की सुविधा भी होगी और जब तक ऑपरेशन थियेटर तैयार नहीं हो जाता तब तक ऐसी महिला मरीजों को यहां से देहरादून दून अस्पताल या गांधी शताब्दी अस्पताल से ऑपरेशन के लिए रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें समय से उपचार मिल सके । उन्होंने मसूरी की महिलाओं को संदेश दिया कि वे एक बार यहां आएं और अपना स्वास्थ्य जांच कराएं, ताकि उन्हें पता चल सके कि उन्हें कोई बीमारी है या नहीं. उन्होंने कहा कि यदि कोई गर्भवती महिला है तो वह यहां आएं ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके। वहीं जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम है या जिनका पहले आबर्सन हो चुका है, जिनके पेट में दो बच्चे हैं या जिनका ऑपरेशन हो चुका है, ऐसी महिलाओं को उच्च श्रेणी में रखकर अतिरिक्त उचित देखभाल प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि न तो ऑपरेशन थियेटर है, न स्टाफ है, न ऑपरेशन टीम है, जिसकी व्यवस्था की जा रही है. जैसे ही यह तैयार हो जाएगा, यहां सभी ऑपरेशन किए जाएंगे, उन्हें देहरादून नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मसूरी से एक भी केस देहरादून ऑपरेशन के लिए जाए। उन्होंने कहा कि मैं चौबीसों घंटे सहायता और सेवा प्रदान करने और मसूरी में रहने के लिए तैयार हूं, जब भी रात या कभी भी जरूरत हो अस्पताल आ सकती हूं। लेकिन हर संभव प्रयास करें कि ओटी स्टाफ जल्द अस्पताल पहुंचे और सुविधाएं उपलब्ध हों, उसके बाद ऑपरेशन की एक भी महिला मरीज को देहरादून नहीं जाने दिया जाएगा.