मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी विधायक गणेश जोशी के राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा मसूरी मंडल ने आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि गणेश जोशी ने मसूरी के विकास में पूर्व में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आने वाले समय में भी मसूरी के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.

राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद बीजेपी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और मिठाई बांटी और गणेश जोशी और राज्य के मुख्यमंत्री के पक्ष में नारेबाजी की. इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता ने उन्हें भारी अंतर से जिताकर विधानसभा भेजा है, जिससे साफ है कि जनता का उन पर विश्वास है और उन्होंने विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहा दी है । उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और आने वाले समय में लोगों की समस्याओं को और मजबूती से हल कर मसूरी को विकास के पथ पर ले जाया जाएगा.

इस अवसर पर भाजपा महासचिव कुशाल राणा, राकेश अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, बिजेंद्र भंडारी, अनिल गोदियाल, पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, सतीश ढौडियाल, विजय बुटोला, विजय बिंदवाल, तनमीत खालसा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. .