भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष ने मांग की मसूरी में बंद पड़े सर्वे ऑफ इंडिया के खेल मैदान को खेलों के लिए खोला जाए

मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी मसूरी के मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर मांग की है कि मसूरी में बंद पड़े सर्वे ऑफ इंडिया के खेल मैदान को खेलों के लिए खोला जाए. अभिलाष ने बताया कि मसूरी में खेल का मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे अपने खेल का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और न ही अपने खेल का अभ्यास कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस भर्ती राज्य सरकार द्वारा खोली गई है, ऐसे में मसूरी की कई युवतियों ने आवेदन किया है, लेकिन उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए खेल का मैदान नहीं है और ऐसे में वे तैयारी नहीं कर पा रही हैं. . . इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में अभ्यर्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सर्वे ऑफ इंडिया का मैदान जल्द से जल्द खोला जाए. उन्होंने कहा कि पूर्व में सर्वे ऑफ इंडिया के ग्राउंड में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित होते थे इसमें स्थानीय और आसपास के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म दिया जाता था जिससे सभ्सी खिलाडी अपने हुना का प्रर्दशन करत थे , लेकिन लंबे समय से खेल का मैदान बंद होने से खिलाड़ी और उम्मीदवार दोनों निराश हैं। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही खेल का मैदान खोल दिया जाएगा.